1. हिंदू और मुसलमानों की संयुक्त कांफ्रेंस की अध्यक्षता महात्मा गांधी ने कब की ? |
23 नवंबर 1919 ई. |
2. पूरे देश में खिलाफत दिवस कब मनाया गया ? |
9 अक्टूबर 1919 ई. |
3. खिलाफत आंदोलन किसके समर्थन में किया गया था ? |
टर्की के खलीफा के समर्थन में भारतीय मुसलमान ने आंदोलन शुरु किया |
4. खिलाफत आंदोलन किसके खिलाफ शुरू किया किया ? |
मित्र राष्ट्रों के खिलाफ । विशेषकर ब्रिटेन के खिलाफ |
5. जालियांवाला बाग किस व्यक्ति की संपत्ति थी ? |
जल्ली नाम के व्यक्ति |
6. कांग्रेस ने किसके नेतृत्व में जालियांवाला बाग हत्याकांड की जांच के लिए आयोग गठित की ? |
मदन मोहन मालवीय । इस आयोग के अन्य सदस्यों में मोतीलाल नेहरू और गांधीजी भी थे |
7. जिस जांच समिति का गठन ब्रिटश सरकार ने किया उसके सदस्यों में कितने भारतीय थे ? |
तीन |
8. किसकी अध्यक्षता में ब्रिटिश सरकार ने जालियांवाला बाग हत्याकांड की आठ सदस्यीय जांच समिति गठित की ? |
लॉर्ड हंटर. |
9. किसने जालियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में वायसराय की कार्यकारिणी परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया ? |
शंकरन नायर |
10. जालियांवाला बाग हत्याकांड में किस भारतीय ने जनरल डायर का सहयोग किया था ? |
हंसराज |
11. जालियांवाला बाग हत्याकांड में कितने लोगों की मौत हुई ? |
सरकारी रिपोर्ट के अनुसार 379 और कांग्रेस समिति के अनुसार 1000 लोग मारे हुए |
12. जालियांबाला बाग हत्याकांड के पीछे वजह क्या थी ? |
डॉ सतपाल और सैफुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी के विरोध में हो रही जनसभा पर जनरल डायर ने अंधाधुंध गोली चलाई |
13. जालियांवाला बाग हत्याकांड का नेतृत्व किसने किया ? |
जनरल डायर |
14. जालियांवाला बाग हत्याकांड कहां हुआ ? |
अमृतसर |
15. जालियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ ? |
13 अप्रैल 1919 ई. |
16. गांधी जी ने रौलेट एक्ट के विरोध में देश व्यापी हड़ताल कब शुरु की ? |
6 अप्रैल 1919 ई. |
17. रौलट एक्ट क्या था ? |
ऐसा कानून जिसके तहत किसी भी संदेहास्पद व्यक्ति को बिना मुकदमा चलाए गिरफ्तार किया जा सकता था । उसके खिलाफ ने तो कोई अपील, न कोई दलील और न कोई वकील किया जा सकता था |
18. रौलट एक्ट कब लागू किया ? |
19 मार्च 1919 ई. |
19. 1918 ई. में महात्मा गांधी ने गुजरात के खेड़ा जिले में कौन सा आंदोलन चलाया ? |
कर नहीं आंदोलन |
20. महात्मा गांधी ने पहली बार भूख हड़ताल किसके समर्थन में किया था ? |
1918 ई. में अहमदाबाद मिल मजदूरों के हड़ताल के समर्थन में |
21. चंपारण विद्रोह के कारण अंग्रेजों को कौन सी प्रथा समाप्त करनी पड़ी ? |
तीनकठिया प्रथा |
22. चंपारण का आंदोलन कब हुआ था ? |
सन् 1917 में |
23. भारत में सत्याग्रह का सबसे पहले प्रयोग गांधी ने कहां किया ? |
चंपारण (बिहार) |
24. सत्याग्रह का सर्वप्रथम प्रयोग गांधी जी ने कहां किया ? |
दक्षिण अफ्रिका |
25. चंपारण आने के लिए गांधी को किसने प्रेरित किया था ? |
बिहार के किसान नेता राजकुमार ने |
26. महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम की स्थापना कब और कहां की ? |
1916 ई. में अहमदाबाद में |
27. साबरमती आश्रम की स्थापना किसने की ? |
महात्मा गांधी |
28. भर्ती करने वाला सार्जेंट किसे कहा जाने लगा ? |
महात्मा गांधी । क्योंकि प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान गांधीजी ने लोगों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया था |
29. . ऐनी बेसेंट के नेतृत्व में स्थापित होमरुल लीग के प्रथम सचिव कौन थे ? |
जार्ज अरुण्डेल |
30. ऐनी बेसेन्ट ने होमरूल लीग की स्थापना कब और कहां की ? |
सितंबर 1916 ई. में मद्रास में । |
31. स्वशासन के लिए बाल गंगाधर तिलक ने किस संस्था की स्थापना की ? |
होमरूल लीग (मार्च 1916 ई. में पूना में) |
32. मुस्लिम लीग और कांग्रेस ने मिलकर किस अधिवेशन में एक संयुक्त समिति की स्थापना की ? |
लखनऊ अधिवेशन |
33. किस अधिवेशन में कांग्रेस के नरम दल और गरम दल में एकता हो गई? |
लखनऊ अधिवेशन (1916 ई.) |
34. महात्मा गांधी को कैसर-ए-हिंद की उपाधि से कब नावाजा गया ? |
सन् 1915 में ।. |
35. गदर पार्टी के पहले अध्यक्ष कौन बने ? |
सोहन सिंह भक्खाना |
36. गदर पार्टी किसके नेतृत्व में बनी ? |
लाला हरदयाल. |
37. गदर पार्टी की स्थापना कब और कहां हुई ? |
1 नवंबर 1913 ई. में सैनफ्रांसिस्को ( अमेरिका). |
38. महात्मा गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष किस अधिवेशन में चुने गए ? |
बेलगांव अधिवेशन (1924 ई.) |
|